फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया को उठाने के विरोध में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माता कालोनी से शराब माफिया को उठाकर ले जाने के बाद विरोध में महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। महिलाओं के आक्रोश को देखकर पुलिस ने शराब माफिया को कोतवाली से छोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह माता कालोनी से पुलिस शराब माफिया खलील को पुलिस उठाकर कोतवाली ले गई। इसके विरोध में काफी संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुंची और हंगामा किया। उनका कहना था कि खलील शराब बेचने का काम करता है। वह पुलिस को हफ्ता देता है। इसके बावजूद पुलिस ने उसे उठा लिया। उनकी पुलिस से तीखी नोंक झोंक भी हुई। महिलाओं के आक्रोश को देखकर पुलिस ने शराब माफिया को कोतवाली से ही छोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि खलील के घर पर शराब नहीं मिली। इसलिए उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें