फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग : नितिन तोमर को 1.25 करोड़ में खरीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अक्टूबर मेें होने वाले प्रो कबड्डी लीग के छठे संस्करण के लिए मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर को पुनेरी पल्टन टीम ने 1.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसकी सूचना पर गांव मेें खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ग्रामीणों ने नितिन के गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मलकपुर गांव निवासी नितिन तोमर पुत्र जितेंद्र तोमर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं और नेवी मेें हवलदार हैं। 30 मई को मुंबई मेें प्रो कबड्डी लीग के छठे संस्करण के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई, इसमें मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नितिन तोमर को पुनेरी पल्टन की टीम ने 1.25 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछले सीजन मेें नितिन तोमर को यूपी योद्धा ने 93 लाख रुपये मेें सबसे महंगी बोली लगाकर टीम मेें शामिल किया था। नितिन तोमर की इतनी बड़ी बोली पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव मेें ढोल बजाकर पर जश्न मनाया। खुशी जताने वालों में चाचा अंतरराष्ट्रीय पहलवान प्रहलाद तोमर, अशोक, भाई निखिल तोमर शामिल रहे। उधर प्रधान कृष्णपाल, दीपक और डॉ. प्रताप लोयन ने बताया कि ग्रामीणों ने नितिन तोमर के गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें