बड़ौत (बागपत)।
अखिल भारतीय सेवा डाक संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों ने बृहस्पतिवार को दसवें दिन हड़ताल जारी रखी। साथ ही मुख्य डाक घर पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन और घेराव किया।
बृहस्पतिवार को मुख्य डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवा दसवें दिन पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर पोस्ट मास्टर का घेराव किया। मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि यदि सरकार हमारी मांग नहीं मानी तो 2019 में सभी डाक सेवा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। मंडल सचिव बिजेंद्र ने कहा कि डाक विभाग कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है और ग्रामीण डाक सेवकों आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। 10 दिन से हड़ताल के चलते मुख्य डाकघर मेें ग्रामीण डाक के ढेर लग गए हैं और जब तक मांग पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक जून को दिल्ली में जनपद बागपत के डाक सेवक संचार भवन का घेराव करेंगे। इस अवसर पर सतेंद्र कुमार, ब्रजमोहन शर्मा, संतराम, पूडेराम, दीपक, रहीसूदीन, ओमपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, दिनेश कुमार, जितेद्र सिंह, राजकुमार शर्मा शामिल रहे।