फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के मेधावियों ने चूम लिया आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम तहसील क्षेत्र में उत्साह से भरा रहा। क्षेत्र के कक्षा दस के दो परीक्षार्थी मानसी चौधरी और सुमित धामा ने तो जनपद की टाप टेन लिस्ट में क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य माधुरी ने बताया कि उनके विद्यालय में हाई स्कूल में 100 छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 95 उत्तीर्ण रही। कुमारी दीपिका ने 87.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट में 68 छात्राओं में से 66 छात्राएं उत्तीर्ण रही। कुमारी काजल ने 71.8 अंक हासिल किए। विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य स्वेता शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल में 95 छात्राओं में से 91 छात्राएं उत्तीर्ण रही। इनमें गुंजन शर्मा ने 87.16 प्रतिशत, आकांक्षा ने 77.3 अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में सभी 31 छात्राएं उत्तीर्ण रही। इसमें कुमारी मोनिका ने 84.8 प्रतिशत, पना ने 81.4, शिवानी ने 77.8 अंक प्राप्त किए। इंटर कला वर्ग में 72 में से 70 छात्राएं उत्तीर्ण रही। इसमें अविका धामा ने 72.2 प्रतिशत, प्रिया वर्मा ने 71.2 और पारूल ने 69.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरौद के प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा ने बताया कि उनके विद्यालय का परिणाम बेहतर रहा। हाईस्कूल में कुमारी काजल ने 82.8 प्रतिशत, कुमारी आरती ने 81.3, कुमारी नगमा ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान ने बताया कि विद्यालय के इंटरमीडिएट मे 93 छात्रों में से 79 छात्र- छात्राएं उत्तीर्ण रहे। इसमें अंकित कुमार ने 63 प्रतिशत, दीपक टांक और आकाश चौधरी ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल परीक्षा में 140 में से 103 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। इसमें फरीन ने 77 प्रतिशत, शिवानी ने 72 प्रतिशत व शहजाद ने 67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन ने बताया कि हाई स्कूल परीक्षा में तनु मलिक ने 600 में से 497 अंक, सृष्टि पांचाल और राशिद ने 483 अंक, साहिल ने 480 अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में प्रीति ने 500 मे से 403, सावेज मलिक ने 394, विक्की ने 379 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

अर्वाचीन हाई स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। हाई स्कूल में रजनी प्रजापत ने 77.5, विधि धामा ने 72 प्रतिशत, आकांक्षा तेवतिया ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. राजकमल धामा ने बताया विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र सुमित कुमार ने 91.33 अंक प्राप्त कर तहसील क्षेत्र में दूसरा और जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा साक्षी ने 87.1, अंशू नैन ने 86.5, अपराजिता ने 85.6, मीनू ने 83.6 अंक प्राप्त किए। इंटर विज्ञान वर्ग में शालू धामा ने 81.2, दीपक त्यागी ने 76.8 और निशा धामा ने 74.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आदर्श गर्ल्स हाईस्कूल रावण उर्फ बड़ा गांव का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें अंजली जैन ने 71.66, साक्षी जैन ने 71.16 और नाजिया ने 69.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बेहतर अंक पाने वाले छात्र, छात्राओं के आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें