फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के नतीजों में बागपत की धमक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड के नतीजों में सफलता के आसमान पर बागपत के मेधावी खूब चमके। इंटर की यूपी की मेरिट में बागपत ने इस बार पांच स्थान का सुधार किया और जिला आठवेें स्थान पर रहा, जबकि 10वीं में 10 पायदान उछलकर 13वें स्थान पर पहुंच गया है। इंटरमीडिएट की मेरिट में मेरठ मंडल की बात करें तो हापुड़ और गाजियाबाद ही बागपत से ऊपर रहे। दसवीं में पिछले सालों की अपेक्षा परिणाम बेहतर ही रहा।
विज्ञापन

आंकड़े के अनुसार पिछले साल हाईस्कूल में बागपत का परीक्षा परिणाम 83.25 प्रतिशत रहा , जबकि प्रदेश की मेरिट में स्थान था 23वां। इस बार परीक्षा परिणाम देखें तो 83.93 प्रतिशत परिणाम रहा, लेकिन सूबे की मेरिट में 23वें से जिला 13वें स्थान पर पहुंच गया। इंटरमीडिएट के नतीजों की बात करें तो पिछले वर्ष बागपत 89.03 प्रतिशत के साथ मेरिट में 12वें स्थान पर था। इस बार जिले का परिणाम 86.88 प्रतिशत रहा। नतीजों में गिरावट जरूर रही, लेकिन प्रदेश की मेरिट में 12वें से जिला आठवें स्थान पर पहुंच गया।

इनसेट
किस वर्ष कितना रहा परीक्षा परिणाम
वर्ष हाईस्कूल इंटर
2011 78.30 80.05
2012 91.08 94.81
2013 89.37 96.45
2014 88.76 95.72
2015 88.42 95.04
2016 87.99 92.37
2017 83.25 89.03
2018 83.93 86.86

इनसेट
कितने हुए पास, कितने फेल
बागपत। हाईस्कूल की परीक्षा में 16978 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 16293ने परीक्षा दी। 13572 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 6052 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। इंटरमीडिएट में 16692 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 15948 ने परीक्षा दी। 13855 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, इनमें छात्राओं की संख्या 5842 है। कामयाबी से खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें