बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में स्केटिंग के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ से लवी राणा, कक्षा छह से शिवम, यश त्यागी, कक्षा दस के निशांत ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसेक अलावा कक्षा पांच से अनिशा और पुष्कर ने सिल्वर मेडल और आलिस, प्रियांशु, कक्षा आठ से देवांश, कुमार अर्जुन ने ब्रांज मेडल जीता है। शुक्रवार को विद्यालय में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन बीके शर्मा, डायरेक्टर रविंद्र कुमार भाटी, प्रधानाचार्य रूचिरा, उपप्रधानाचार्य सविता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।