पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मेें बच्चों ने हुनर दिखाया
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ कर भाग लिया और अपना हुनर दिखाया। मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन और रोहित जैन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कंपीटीशन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को आसानी से निकाला जा सकता है। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार भी सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर सकते है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक पोस्टर तैयार किए।
शनिवार को विजेताओं के नाम घोषित कर उन्हें ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उधर, रंगारंग प्रस्तुतियां देने वाले और अन्य मेधावियों को प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुषी, वर्षा, हिमानी, पूजा, अंकित, दीपक, रजनीश का योगदान रहा।