फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहु सम्मेलन बेटियों को संरक्षण की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की और से विभिन्न स्थानों पर सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी टीके लगवाने और जांच करवाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर प्राथमिक विद्यालयों में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। नौरोजपुर गुर्जर गांव में समारोह का शुभारंभ ग्राम प्रधान चौधरी ओमप्रकाश और बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह ने किया। इस दौरान आठ महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने गर्भावस्था के दौरान सभी टीके लगवाए और जांच कराई। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने महिलाओं को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियां घर की आन, बान और शान होती है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटियां पढ़ाई से लेकर खेल और नौकरियों में उच्च पदों पर तैनात हैं। बेटियां देश की सीमाओं पर तैनात हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह ने कहा कि बहुओं की गर्भावस्था के दौरान सबसे अधिक जिम्मेदारी सास की होती है। बहुओं की सभी जांच और टीके समय पर लगवाएं। उनके खाने-पीने पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिकोहपुर स्थित सब सेंटर, ब्राह्मण पुट्ठी, अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में भी आयोजित सास बहू सम्मेलन में भी उपरोक्त जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें