फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम की चूक से रालोदिए नाराज, विधायक ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया। अनावरण के शिलापट्ट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का नाम आधा-अधूरा लिखे जाने पर रालोद ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

रालोद का कहना है कि भाजपा सिर्फ श्रेय लूटने के लिए अनावरण कर रही है, जबकि भाषा की शुद्धता और पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान की तरफ ध्यान ही नहीं है। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने भी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर नाम की गलती को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। उधर, भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा तक भी मामला पहुंचा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर गलती को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें