बागपत। लधवाड़ी गांव में हुए विकास कार्यों की जांच डीडीओ करेंगे। गांव के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।
ग्राम पंचायत लधवाड़ी में विकास कार्य मानक के अनुसार नहीं कराने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से की । आरोप लगाया कि गांव में विकास कार्य हुए हैं, इनमें कोई मानक नहीं अपनाया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सीडीओ को इसकी जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के लिए डीडीओ हुब लाल को नामित किया। उन्होंने बताया कि बागपत बीडीओ को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि गांव में हुए विकास कार्यों के सभी अभिलेख उपलब्ध कराएं जाएं। एक सप्ताह में इसकी जांच कर रिपोर्ट डीएम को देनी है।