रोमांचक मैच में मेरठ रहा एक रन से विजयी
बड़ौत (बागपत) ।
विजयभव क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बुधवार को मोनू क्रिकेट क्लब मेरठ व विजयभव क्रिकेट एकेडमी के बीच 50-50 ओवरों का मैच खेला गया। जिसमें रोमांचक मैच में मेरठ की टीम विजयी रही।
आयोजित मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि एकेडमी के चेयरमैन सतीश मान व कोच सुधीर कुमार आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। टास जीतकर मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। जिसमें रोहित 82, विपुल ने 28, शिवम ने 15, ललित ने 13 व विनय ने 10 रनों का योगदान दिया। विजयभव की ओर से गेंदबाजी करते हुए भोला ने चार, वैभव व हर्षित ने 2-2 और शाहिद व आकाश ने 1-1 विकेट लिए। जवाब मेें विजयभव की पूरी टीम रोमांचक मुकाबले में 195 रनों पर ही आल आउट हो गई। जिसमें मिटठू, वैभव ने 36-36 रन, हर्ष ने 25, हर्षित ने 20, आकाश ने 19 व भोला ने 10 रनों का योगदान दिया। मेरठ की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन व अभिषेक ने 3-3 विकेट, शिवम, प्रिंस, उमेश व रोहित ने 1-1 विकेट प्राप्त किए । मैच का मैन ऑफ दा मैच रोहित को चुना गया। एंपायर महेश और अकिल रहे। स्कोरर जगदीश रहे। विजेता टीम को चेयरमैन सतीश मान व कोच सुधीर कुमार आर्य ने सम्मानित किया।