फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली में पदक विजेता शूटरों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

यूथ शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी बिनौली में शनिवार को आयोजित समारोह में नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता शूटरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

राइफल एसोसिएशन जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेज में 23 से 25 जनवरी तक चली नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में एकेडमी के तुषार धामा ने दस मीटर एयर पिस्टल बिगनर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ स्पर्धा में शेखर तालियान ने स्वर्ण पदक और दस मीटर एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा में अनुज शर्मा ने स्वर्ण पदक, शुभम शर्मा ने रजत पदक और अभिषेक बालियान ने कांस्य पदक जीता है। शनिवार को एकेडमी परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक बिनौली डॉ. अतुल बंसल ने पदक विजेता शूटरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच अरविंद तोमर, मुकेश धामा, नवाब सिंह, किरण पाल धामा, आकाश तोमर, प्रशांत, नितिन धामा, अनुज धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें