फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने बीएसए-शिक्षक विवाद की शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बीएसए योगराज सिंह और सांकल पुट्टी स्कूल के टीचर का विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एडीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच शुरू कर दोनों पक्ष को छह जनवरी को अपने पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ बीएसए ने हेड मास्टर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन

सांकलपुर पुट्ठी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक से एक छात्र को निकालने को लेकर बीएसए योगराज सिंह और स्कूल स्टाफ का विवाद बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बीएसए योगराज सिंह ने हेड मास्टर भोलेराम पर बीच रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में एसपी को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व शिक्षिका दीपा रानी ग्रामीणों के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंची और एडीएम से मामले की जांच कर आरोपी बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एडीएम लोकपाल सिंह ने जांच एसडीएम बागपत को सौंप दी थी। पुलिस और प्रशासनिक अफसर इस मामले में लगे हैं।
उधर एसपी जय प्रकाश ने कहा बीएसए की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा मामले की जांच चल रही है। कई लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। जल्द ही जांच पूरी कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छह जनवरी को बीएसए, हेड मास्टर और शिक्षिका को अपना-अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे को निकाले की परिजन की शिकायत पर बीएसए 20 नवंबर 2017 को स्कूल में पहुंचे थे। उसी समय उनका और स्कूल के हेड मास्टर भोलेराम और शिक्षिका दीपा रानी से विवाद हुआ था।

शिक्षक संघ बीएसए की हिमायत आया
बागपत। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बीएसए की हिमायत में आ गए है। उनका कहना है कि बीएसए पर लगाए गए आरोप गलत हैं। उन्होंने बैठक कर निंदा की। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के अलावा नरेंद्र धामा, अनिल कुमार त्यागी, राजीव तोमर, सुरेंद्र शर्मा, कृष्णपाल, विनोद यादव, मीरा शर्मा, राजेश कुमारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें