बैंक अधिकारी ने दिव्यांग को दी धमकी
बड़ौत (बागपत)। बावली निवासी दिव्यांग राकेश कुमार ने डीएम से शिकायत कर एक बैंक अधिकारी पर अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया। घटना से जुड़ी एक वीडियो भी डीएम के पास भेजी गई है।
राकेश कुमार के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसने सिंडिकेट बैंक शाखा के अधिकारी के खिलाफ डीएम से शिकायत की थी कि बैंक अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर ग्राहकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसकी जांच जारी है। मंगलवार को जब दिव्यांग राकेश कुमार बैंक में किसी कार्य से गए तो बैंक अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। उन्हें शाखा प्रबंधक के केबिन में बैठाकर शिकायत लेने का दबाव बनाया। शिकायत वापस न लेने पर देख लेने की धमकी दी।