फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे से गुजर रहे ट्रैक्टर पर जा गिरा। चालक ने ट्रैक्टर से कूद कर जान बचाई। इससे नाराज लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में मंगलवार को किसान राजवीर पुत्र मांगेराम ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में टीकरी फीटर की हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर आ गिरा। इससे वहां भगदड़ मच गई। राजवीर ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विद्युत लाइन के तार जर्जर हैं और आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। इससे कई बार हादसा होने से बचा गया। विद्युत अधिकारियों को कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस प्रदर्शन में राजवीर, रोहित राठी, सेवा राम, रणपाल सिंह, रोबिन, धर्मपाल, जयकिशन, उदयराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें