बड़ौत (बागपत)।
पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ प्रशासन द्वारा की गई बदसलूकी के खिलाफ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पीएन शर्मा पार्क पर एकत्रित होकर पाक के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला जलाया।
हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष विजय तोमर के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ता पीएन शर्मा पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने कहा पाकिस्तान में जाधव के परिवार के साथ पाक द्वारा जो बदसलूकी की गई है, वह शर्मनाक है। इसकी हिंदू जागरण मंच घोर शब्दों में निंदा करता है। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के प्रतीक पुतले को लेकर नारेबाजी की और उसको जलाया। इस मौके पर जयकुमार, किशोर चौहान, नितिन जैन, सुनील शर्मा, अक्षय शर्मा, पवन आदि रहे।