फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का पलड़ी में दौराला गन्ना क्रय केंद्र में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का पलड़ी में दौराला गन्ना क्रय केंद्र में हंगामा
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। घटतौली को लेकर किसानों ने पलड़ी गांव में दौराला गन्ना क्रय केंद्र में हंगामा किया और तौल लिपिक को खरी खोटी सुनाई। क्रय केंद्र पर दो घंटे तौल बंद रही। बाद में कांटा ठीक कराने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

दौराला मिल के गन्ना क्रय केंद्र पलड़ी में काफी दिनों से घटतौली हो रही है। बृहस्पतिवार को किसानों ने पहले बुग्गी को धर्म कांटे पर तुलवाया और इसके बाद गन्ना क्रय केंद्र पर तुलवाया तो घटतौली पकड़ी गई। इसको लेकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और तौल बंद करा दी। किसानों ने तौल लिपिक को खरी खोटी सुनाई। किसानों ने बताया जब गन्ना क्रय केंद्र पर चेकिंग होती है तो कांटे सही मिलते हैं, लेकिन उसके बाद फिर से घटतौली शुरू कर दी जाती है। दो घंटे तक हंगामे के बाद क्रय केंद्र के कांटे को ठीक कराया । इसके बाद तौल चालू हो सकी। हंगामे में जसवंत, प्रवीण कुमार, रामौवतार, पुष्पेंद्र, ओमवीर, नरेश, प्रवेश कुमार, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें