फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या भारती के सहयोग से खुलेगा इंटर कालेज- चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शहीद राजेंद्र जैन सरस्वती शिशु मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया । इसमें नगर पालिका परिषद के चेयरमैन को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा उनकी जीत में सभी का योगदान है। सरस्वती शिशु मंदिर विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय है। वह उसके विकास के लिए और संभव सहयोग करेंगे। शीघ्र ही सभी के सहयोग से विद्या भारती का इंटर कॉलेज नगर में स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक प्रेम चंद जैन और राम कुमार जैन ने भी विद्यालय की प्रगति पर विचार रखे। इस मौके पर चेयरमैन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । विद्यालय के बच्चों ने भी माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। संगीता शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया। इसमें जिनेश जैन, डॉ. अरुण सोलंकी, राम कुमार गुप्ता, प्रबंधक अनुराग जैन, ललित जैन, सुरेंद्र कुमार, गोपाल वर्मा, जिला प्रचारक रोहित कुमार, विस्तारक पंकज कुमार, राकेश सिंघल, महेश कुमार, जितेंद्र जैन, नीरज जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें