फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में बैठे और समर्थकों के बीच बिताया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव की तैयारी में पिछले कई माह से जुटे जनप्रतिनिधियों को मंजिल मिलने के बाद ही आराम मिला। नतीजों के बाद शनिवार को पहले दिन नवनिर्वाचित अध्यक्षों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दिनभर जीत के अंतर पर मंथन किया । छपरौली के नजदीकी मुकाबले में वोटों का गणित खूब लगाया। दूसरी तरफ निकाय का ताज मिलने के बाद अध्यक्षों ने अपने परिवार के साथ भी समय बिताया। विजेताओं के मोबाइल पर भी बधाई संदेश भेजे । नवनिर्वाचित चेयरमैनों ने कहा चुनाव जीतने से पहले जो वायदे किए हैं, उनको पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर में रहेगी साफ-सफाई : राजूद्दीन
बागपत नगर पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने चुनाव जीतने के बाद पहला दिन परिवार के साथ व्यतीत किया। उनका कहना है कि नगर के अधूरे विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे। पक्का घाट का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बारात घर बनवाए जाएगे। कूड़ा-कचरा डालने के लिए एक निर्धारित स्थान की व्यवस्था की जाएगी। दिनभर वह समर्थकों से घिरे रहे। बीच-बीच में समय मिलते ही वह परिवार के साथ बैठे। और भविष्य की राजनीति का गुणाभाग भी किया।

अधूरे कार्य कराए जाएंगे पूरे : संगीता
खेकड़ा नगर पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा के जीत के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा है। धामा का परिवार लोगों की आवभगत में जुटा है। नवनिर्वाचित चेयरमैन ने अपना पहला दिन परिवार के साथ बिताया। उन्होंने कहा जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनका दायित्व है। उनके द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। विकास के अधूरे कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए जाएंगे।
विज्ञापन


हर मकान तक पहुंचेगा टंकी का पानी : विनोद
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार के घर पर सुबह आठ बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। समर्थकों से घिरे रहे डॉ. विनोद का कहना है कि सबसे पहले वार्ड एक, दो की साफ-सफाई कराई जाएगी। टंकी के पानी की सप्लाई दुरुस्त की जाएगी। हर मकान में टंकी का पानी पहुंचेगा। दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ बिताया।

नागरिक सुविधा देना प्राथमिकता : संजीव
छपरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष संजीव खोखर का कहना है कि चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहला दिन परिवार के साथ बिताने का मौका मिला है। उनकी प्राथमिकता नागरिक सुविधा देना है। अधूरे विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। जनता से जो वायदा किया है उसको शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा।

मुख्य चौराहों पर लगेंगे कैमरे: मांगेराम
अमीनगर सराय नगर पंचायत के चेयरमैन मांगेराम यादव ने सुबह कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत किया। उसके बाद कस्बे में विकास के लिए लोगों से विचार विमर्श किया। उनका कहना है कि कस्बा का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। मुख्य चौराहों पर कैमरे लगेंगे। हॉस्पिटल और डिग्री कॉलेज बनवाया जाएगा।

जल निकासी की समस्या कराई जाएगी दूर : बबीता
दोघट नगर पंचायत की चेयरपर्सन बबीता देवी चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहले दिन अपने परिवार के साथ रही। उनका कहना है कि कस्बा की सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की है। इसका निराकरण कराया जाएगा। शिक्षा और चिकित्सा सहीं मिले, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। आवागमन के लिए रोडवेज बस चलवाने की कोशिश की जाएगी।

सुलझेगी टीकरी की हर समस्या: राठी
टीकरी के चेयरमैन सोमपाल राठी का कहना है कि भाईचारा उनकी प्राथमिकता है। वह दिनभर समर्थकों से घिरे रहे। कस्बे से बड़ौत आवागमन के लिए बस की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता बताया। कहते हैं कि कई महीने से दिनरात मेहनत कर रहे थे, जीत के बाद खुशी मिली है। यहां देर रात तक भी समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें