बागपत। अंडर-19 आयु वर्ग की टी-20 बिग बैस क्रिकेट प्रतियोगिता में एनएस गेटवे क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दिल्ली को हराया। मैन ऑफ द मैच प्रभाकर को चुना गया।
एनएस गेटवे के क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को प्रतियोगिता के मैच में अच्छा खेल देखने को मिला। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर में 170 रन बनाए। इसमें काकू ने 37, मुकेश ने 35 रन का योगदान दिया। एनएस के गेंदबाज अतुल पांडेय और विपिन ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एनएस की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 22 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मैच जीता। प्रभाकर ने नाबाद 59 और रोशन ने 58 रन का योगदान दिया। दिल्ली के गेंदबाज ने विशाल ने एक विकेट लिया। इस दौरान शाहनवाज खान, विपुल कुमार, अंकित कुमार, शिवा राणा और अजय मौजूद रहे।