बैलेंस में सबा, स्पून रेस में नमन अव्वल
बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमेें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ कर भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक डा. ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह एवं प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलों से जीवन में अनुशासन आता है। पहले दिन हुई फील द बैलेंस प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम, अरमान द्वितीय, अन्नू तृतीय, बैलेंस रेस में सबा प्रथम, तनिष्क द्वितीय, दिशा तृतीय, रन ऑन वन लैग में सादिया, अभिलाषा प्रथम, निशांत, वंश द्वितीय, समीर एवं आफताब संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
लैमन स्पून रेस में नमन प्रथम, अनंत द्वितीय, जोया तृतीय, इट द हैंगिग फ्रूट्स में शुभ, प्रियांशु प्रथम, अमरजीत द्वितीय, यश तृतीय, बकिट एंड बॉल प्रतियोगिता में अंश प्रथम, आदित्य द्वितीय व प्रशांत तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता को सफल बनानें में रश्मिी, अनिता, विशाखा, सीमा, पारूल, अलका, प्रिया, रीतु, नेहा, कविता, रीटा, अश्वनी, सेंसरपाल, अन्नु, रेखा कहकशा, प्रियंका का योगदान रहा।