फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में नेहरू हाउस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में चल रहे वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में नेहरू हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, गांधी हाउस तृतीय, सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में नेहरू प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, पटेल हाउस तृतीय, 400 मीटर बालक वर्ग की रिले रेस में गांधी हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय व नेहरू हाउस तृतीय रही। उधर, जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में गांधी हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय, नेहरू हाउस तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय, पटेल हाउस तृतीय रही। 400 मीटर बालिका वर्ग की रिले रेस मेें गांधी हाउस प्रथम, टगौर हाउस द्वितीय एवं नेहरू हाउस तृतीय रही।
विज्ञापन

समापन पर विद्यालय की प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी एवं अभिषेक जैन ने विजेताओं को सम्मानित किया। संचालन अभिषेक जैन ने किया। इस अवसर पर संजय तोमर, राहुल, अक्षय तिवारी, नीलम शर्मा, रंजना, रेनू, मुनेश शर्मा, निखिल, प्रतिभा, अनुजमान, अभिषेक, अनिल चौधरी, अजेन्द्र जावला शामिल रहे।
उधर, डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में हुई खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा तीन, चार में बालक वर्ग की टीम, कक्षा पांच में बालिका वर्ग की टीम, कक्षा छह, सात में कक्षा छह की बालिका टीम विजयी रही। लंबी कूद मेें कक्षा छह से शुभम, कक्षा सात से लक्की, कक्षा आठ से निखिल, कक्षा नौ से हिमांशु, कक्षा दस से अभिषेक, कक्षा 11 से लोमश, कक्षा 12 से दानिश ने प्रथम, ऊंची कूद में कक्षा नौ से मनीष, कक्षा दस से अभिषेक, कक्षा 11 में गुलशन, कक्षा 12 से दानिश प्रथम रहे। कबड्डी में कक्षा 6ए और बी में कक्षा 6बी, कक्षा 7ए और बी में कक्षा 7बी, कक्षा 8ए और बी मेें कक्षा 8बी, कक्षा 9 और 8 बी टीम विजयी रही। शॉटपुट मेें कक्षा छह में आशिफ, कक्षा सात में निखिल, कक्षा में चिराग, कक्षा नौ में मनीष, कक्षा दस में अभिषेक, कक्षा 11 में अमृत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को प्रबंधक दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य केके त्यागी एवं मीडिया प्रभारी संदीप दहिया ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें