फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्रों का वल्डर् मार्शालाट चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

भगवत पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के तत्वावधान में महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजियाबाद में हुई तीसरी ओपन ओ स्पोर्ट्स ( मार्शा लाट ) नेशनल चैंपियनशिप में बरनावा गांव के दो होनहार छात्रों ने एक स्वर्ण पदक सहित दो पदक जीते हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने पदक विजेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजियाबाद में 17 से 19 नवंबर तक चली तीसरी ओपन ओ स्पोर्ट्स ( मार्शालाट ) नेशनल चैंपियनशिप में बरनावा के कमल जीत पुत्र आलोक त्यागी ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में जूनियर स्पर्धा में भाग लेकर मनीष कश्यप दिल्ली को पहले चरण में ही पटखनी देकर स्वर्ण पदक जीता। वही अमन त्यागी पुत्र आदित्य त्यागी ने भी इसी स्पर्धा में अरुण यादव दिल्ली को पहले चरण में दो बार चित कर रजत पदक जीता है। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दोनों छात्रों का वर्ल्ड ( मार्शा लाट ) चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है, जो 12 से 16 दिसंबर तक त्याग राज स्टेडियम दिल्ली में होगी। सोमवार को बरनावा गांव में दोनों पदक विजेता छात्रों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान विष्णुदत्त त्यागी, आलोक त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, मा. अरुण त्यागी, मयंक, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें