अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे की एमएम खान एकेडमी में मार्शल ताइक्वांडो के विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में टीवी सीरियल की अभिनेत्री शीबा खान रही। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
एमएम खान एकेडमी के कोच शाजिद खान ने बताया कि लखनऊ के के डी बाबू सिंह स्टेडियम में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ताइक्वांडो प्रतियोगिता छह से नौ नवंबर तक चली। इसमें एकेडमी के 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें शुभम, विपुल, जीतू, शाहरुख, पारुल, सत्यम, रिजवान, शुभांसु, नितिन, निखिल, शाकिब, अनमोल, आशीर्वाद ने ब्लैक बेल्ट जीती। रविवार को सभी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया । इसमें मुख्य अतिथि सफर जिंदगी, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, टीवी सीरियल की अभिनेत्री शीबा खान रही। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा मेहनत और हौसले से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। कभी भी हार से निराश नहीं होना चाहिए। एक हार खिलाड़ी के हौसलों को मजबूत करती, आगे बढ़ने की ललक पैदा करती है। सिंघावली अहीर एसओ अरविंद कुमार सिंह, मांगेराम, हरिहर शर्मा, साजिद खान, सुहेब पंवार, राजू, आवेश अंसारी, शेरू, दीन मोहम्मद आदि रहे।