बड़ौत (बागपत)।
वन टारगेट शूटिंग एकेडमी कोताना रोड पर रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें गाजियाबाद में हुई सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पदक झटकने वाले शूटरों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन विपिन दांगी ने बताया कि गाजियाबाद में 14 से 17 नवंबर तक चली चैंपियनशिप में एकेडमी की टीम ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्तिक निवासी सरूरपुर, बादल निवासी फतेहपुर पुट्ठी ने अंडर-19 स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किए। वहीं अलीगढ़ में 13 से 16 नवंबर तक चली एसजीएफआई स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में एकेडमी के शूटर अनुभव मलिक ने अंडर-17 में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही विशाल तोमर ने राइफल में कांस्य पदक जीता। इसमें अंकित, सागर दांगी, सुभाष चौहान, आकाश तोमर, सागर तोमर, अभिषेक दांगी, विशाल दांगी, शुभम चौहान, राजन शर्मा, अक्षय, साक्षी, मीनाक्षी, मीनू, प्रियंका आदि मौजूद रहे।