फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जांच करेंगे मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया । चुनाव की प्रत्येक गतिविधियों से अवगत कराया। मतदान से पहले संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की जांच करने को निर्देशित किया । कार्य में शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव में लगाए 11 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया । कार्मिक, वैब कास्टिंग और प्रशिक्षण प्रभारी पीडी एमएल पटेल ने अवगत कराया कि निकाय चुनाव से पहले सभी मजिस्ट्रेट मतदान बूथों का निरीक्षण करेंगे। कमियों को उजागर करेंगे, संबंधित अधिकारियों से मिलकर उन कमियों को दूर कराया जाएगा। संवेदनशील और अंति संवेदनशील बूथों का चयन करेंगे, ताकि वहां पर अतिरिक्त कर्मचारी, पुलिस फोर्स और अन्य व्यवस्था कराई जा सके। 29 नवंबर को मतदान होगा, 28 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएगी। भेजने और मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था मजिस्ट्रेट की रहेगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदान केंद्रों तक आने-जाने की लिए रास्तों की व्यवस्था कैसी है। मतदान शुरू होने के बाद भी सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर घूमकर निरीक्षण करेंगे। किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा। एडीएम वित्त लोकपाल सिंह ने कर्मचारियों को निर्देशित किया मतदान की सभी गतिविधियों को ध्यानपूर्वक परखा जाए। इस दौरान सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें