फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिताऊ चेहरे होंगे भाजपा के प्रत्याशी: बघेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिताऊ चेहरे होंगे भाजपा के प्रत्याशी: बघेल
विज्ञापन


बागपत। निकाय चुनाव की तिथियां घोषित ही भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के मंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिले में निकाय चुनाव की भाजपा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा वार्ड स्तर से चुनाव लड़ा जाएगा। पालिका और नगर पंचायत में जिताऊ प्रत्याशी ही भाजपा का चेहरा होंगे, उन्हें ही मैदान में उतारा जाएगा।
मेरठ रोड पर जिले के प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। पालिका और पंचायत से ही क्षेत्र में विकास होता है। इनके पास बजट काफी होता है जो एक विधायक के बजट से काफी ज्यादा है। क्षेत्र को चमकाने में सबसे अहम भूमिका रहती है। पार्क, रास्ते, स्वच्छता अभियान, सौंदर्यकरण इन्हीं से होता है। उन्होंने कहा निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदारी दी जाएगी और प्रत्याशी का सहयोग किया जाएगा। क्षेत्र के बीच से ही प्रत्याशी को लाया जाएगा। निकाय स्तर, जिला स्तर की स्केनिंग कमेटी प्रत्याशियों का चयन कर क्षेत्रीय कमेटी को भेजेगी, इसके बाद प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष संजय खोखर, बड़ौत विधायक केपी मलिक, एडवोकेट रामपाल नेहरा, रविंद्र राठी, सोनिया चौधरी, सूरजपाल, जसवीर सोलंकी, सुदेश चौहान, सचिन शर्मा और कुल प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

मजबूती से लड़ा जाएगा निकाय चुनाव : रामकुमार
बागपत। शहर के जैन मोहल्ले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। चुनाव समिति प्रभारी सतपाल पथौलिया मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। जनता केंद्र और प्रदेश सरकार से तुंग आ चुकी है। सरफराज एडवोकेट, वकील अहमद, अशोक कुमार, अनिल उपाध्याय, युनूस, दीपक, पप्पू, विकास, ओंकार दत्त, नरेश, आजाद, सितारा, अली हसन, गौरव, इरफान, शरीफ मलिक, रामस्वरूप, अजित सिंह चौहान, नितिन चौहान, अली हसन, चौधरी ओमप्रकाश, चौधरी जितेंद्र चौहान, जमीला, सितारा और बलकेश मौजूद रही।
विज्ञापन

आचार संहिता का हवाला देकर क्रिकेट बंद कराया
छपरौली। कसबे में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता को पुलिस ने बंद करा दिया। प्रतियोगिता का पूर्व चेयरमैन संजीव खोखर ने उद्घाटन किया था। पुलिस का कहना था कि प्रतियोगिता के जरिए आचार संहिता का उल्लंघन होने का खतरा था, जिस वजह से यहां क्रिकेट प्रतियोगिता बंद करा दी गई है। एसओ बृजेश कुशवाहा का कहना है कि बगैर इजाजत के खेल चल रहे थे, चुनाव में शांति व्यवस्था को देखते हुए बंद कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें