फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान को सफल बनानें को लेकर किया विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड पर स्थित कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई बैठक मेें कार्यकर्ताओं ने 20 से 22 सितंबर तक चलने वाले हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने की। संचालन देवेंद्र चौहान ने किया। इसमें वक्ताओं ने कहा प्रदेश में लगातार पेट्रोलियम पदार्थों, डीजल, पेट्रोल रसोई गैस, मिट्टी के तेल आदि की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसको लेकर आमजन परेशान है। जिलाध्यक्ष ने बताया उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 20 से 22 सितंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलेगा। हस्ताक्षर अभियान के बाद कार्यकर्ता डीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें नरेंद्र शर्मा, देवेंद्र, अमित पंवार, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें