फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। देश में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर नाराज युवाओं ने कस्बा दोघट के मैन बाजार में प्रदर्शन किया और कहा सरकार को रोहिंग्या मुसलमानों को अविलंब देश से बाहर कर देना चाहिए।
विज्ञापन

कस्बा दोघट में युवाओं ने देश में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के विरोध में मैन बाजार में एकत्र होकर बैठक की। इसमें वक्ताओं ने कहा देश में रहे रोहिंग्या मुसलमानों से बेरोजगारी बढ़ेगी। देश में युवा वर्ग पहले ही बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। युवाओं को बेरोजगारी से बचाना है तो सरकार को रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। वरना देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। युवाओं ने सरकार से मांग की कि इस पर अविलंब फैसला लिया जाए। इसमें न्यायालय से भी अपील की कि इस मामले पर कोर्ट संज्ञान लेकर कार्रवाई कराएं। इसमें ब्रजेश पंवार, संजय वेदी, भीम, अश्वनी, अमित, अंकित जैन, सोहन, आशु, अनुज, अशोक, रोबिन, प्रवेश, मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें