फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा के आंसू पोंछे, इंसाफ की लड़ाई का दिलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नाव हादसे के बाद काठा गांव में तीसरे दिन भी लोगों की आवाजाही लगी रही। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/ जन जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों का दर्द जाना। रालोद के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला भी पीड़ितों से मिले और भरोसा दिलाया ग्रामीणों को इंसाफ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा पीड़ितों पर ही लाठीचार्ज और फिर केस में नामजदगी गलत है। इसके अलावा अन्य कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी गांव में पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल काठा गांव में पहुंचा। राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया, कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अलवी, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह, यूपी इकाई के महामंत्री राजेंद्र अवाना और सचिव संजीव शर्मा शामिल रहे। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले। हादसे के कारण पूछे। लाठीचार्ज की निंदा कर कहा केस में नामजदगी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस किसान और मजदूरों पर अत्याचार नहीं होने देगी। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दलित बस्ती में जाकर पीड़ितों का हाल जाना। प्रतिनिधिमंडल ने कहा वह अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को देंगे, इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर न्याय की मांग होगी। उनके साथ कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित शिव कुमार कटारिया, बृजपाल सिंह, मोहन उपाध्याय, जगदीश आदि भी मौजूद रहे।
छपरौली के रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला शनिवार को दोपहर बाद गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया रालोद उनकी लड़ाई को लड़ेगा। पीड़ितों के खिलाफ ही दर्ज मुकदमे वापस होने चाहिए। यह बेहद गलत है। इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, शहर अध्यक्ष भूरे सभासद ओमवीर ढाका, प्रदीप आदि मौजूद रहे। सपा नेता ओमवीर तोमर ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इनके साथ सीताराम तोमर, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र गुराना आदि शामिल रहे और सरकार से पीड़ित परिवार के सदस्यों को बीस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

जाट महासभा की नेता डॉ. शालिनी राकेश ने भी काठा गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की। इसके अलावा कर्तव्य राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी भी गांव में पहुंचे। पार्टी की अध्यक्ष किरण जाटव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उनके साथ सीपी सिंह, गौतम बुद्ध, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने एडीएम लोकपाल सिंह को ज्ञापन देकर पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें