फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पहिया निकलने से कार पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे स्थिति खेड़की गांव के पास अचानक चलती हुई कार का पहिया निकल गया। इस कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

लोनी निवासी राशिद, इस्तिकार, खालिद, फकरू, नौमान कार में सवार होकर रविवार की रात में शादी समारोह में शामली जा रही थे। जैसे ही गाड़ी खेड़की गांव के पास पहुंची, तभी अचानक गाड़ी का पहिया निकल गया। अनियंत्रित होकर गाड़ी खाई में पलट गई। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने उसको कार से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से खालिद, फकरू और नौमान की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

अस्पताल में ठेका कर्मचारी ने किया इलाज
बागपत। जिला अस्पताल में घायल मरीज का एक ठेका कर्मचारी ने इलाज किया। उसने ही उसको पट्टी की। इतना ही नहीं इंजेक्शन भी उसी ने लगाया।

टटीरी में हादसे में छात्रा घायल
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा निवासी अनिल शर्मा ने बताया उनका बेटा कार्तिक, कक्षा तीन का छात्र है। वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बा के सूरजपुर महनवा जाने वाले रास्ते के पास खड़ा था। तभी मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक (छोटे हाथी) ने उसको टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। उसके साथियों ने भागकर जान बचाई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्चे को दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें