फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिवों ने एडीओ पंचायत के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत पर अभद्रता का आरोप लगाकर ग्राम सचिवों ने सोमवार को ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभाव से एडीओ पंचायत को हटाने की मांग की।
सोमवार को ग्राम सचिव ब्लाक परिसर में एकत्र हुए और एडीओ पंचायत रणधोल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा एडीओ पंचायत लगातार ग्राम सचिवों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों और शौचालय निर्माण पर ध्यान देने के बजाए ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को उनके खिलाफ गुमराह कर झूठी शिकायत करा रहे हैं। उन्होंने कहा एडीओ पंचायत लगातार ग्राम सचिवों पर नियम विरुद्ध चेक काटने का दबाव बना रहे हैं। एडीओ की गलत कार्यशैली का खामियाजा ग्राम सचिवों को भुगतना पड़ रहा है। सूचना पर पहुंचे बीडीओ प्रेमचंद ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसमें रेशु, सतीश, सुधीर चौहान, संजय कुमार, रोहित कुमार, सुनील कुमार सौलंकी, विकास राठी, सुनीता, विकुल, प्रिंस, भूपेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ बीडीओ ने ग्राम सचिवों की बैठक लेकर ग्राम सचिवों को नियम विरुद्ध कार्य न करने और किसी के दबाव में न आकर कार्य करने का आह्वान किया। बीडीओ ने बताया एडीओ पंचायत लगातार ब्लाक कार्यालय का माहौल खराब कर रहे हैं। कई जांच उनके खिलाफ डीडीओ व पीडी द्वारा की जा चुकी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने का अनुरोध किया है। उधर, एडीओ पंचायत रणधोल ने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें