फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने रूकवाई थी बारात, डीपीआरओ करेंगे कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान ने रुकवाई थी बरात, डीपीआरओ करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन

बागपत। पाली गांव के परिषदीय विद्यालय में बरात रुकवाने के मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आया है कि प्रधानाध्यापिका पर दबाव डालकर विद्यालय में बरात रुकवाई गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित पाली गांव के परिषदीय विद्यालय में शिक्षण कार्य के दौरान ही बरात के ठहरने की व्यवस्था कर दी गई थी। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। एक कमरे में बराती आराम फरमा रहे थे तो दूसरे कक्ष में बच्चों को पढाई कराई गई। बरात के लिए सभी व्यवस्था थी। यह मामला बीएसए योगराज सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्रपाल सांगवान को जांच की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि गांव प्रधान ने प्रधानाध्यापिका पर दबाव डालकर विद्यालय में बरात रुकवाई थी। उन्होंने प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी। बीएसए ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार डीपीआरओ को प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। वहीं प्रधानाध्यापिका को भी नोटिस जारी करेंगे। उन्होंने इस प्रकरण की जानकारी उन्हें नहीं दी है। अन्य शिक्षकों को भी विद्यालय परिसर में इस तरह के कार्यक्रम न करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें