फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता टीम के खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे स्पोर्ट्स-डे का बुधवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस मौके पर खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को, शतरंज प्रतियोगिता में येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को और बास्केटबाल मुकाबले में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को हराया। बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता मेें सतलज हाउस ने नेहरू हाउस को हराया। मुकाबला जीतने के लिए टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया विजेता टीम के खिलाड़ी विवेक, सिद्धांत, अर्जुन, सत्यम, अभय, कुनाल, अक्षित, ऋतिक, सौरभ, अनंत, दीपिका, रश्मि, ज्योति, सोनिया, आकांक्षा, अनिकेता, सुषमा आदि को चेयरमैन, बिजेंद्र जैन और प्रधानाचार्य अजय कुमार ने सम्मानित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें अंजलि शर्मा, अंकुर, विक्की, राबिन, मोनिका, गीतू, उमेश शर्मा आदि सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें