फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड मदरसे को ही मिलेगा योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण और उपनिदेशक मोहम्मद तारिक ने बुधवार को मदरसा संचालकों की बैठक ली। उन्होंने जानकारी दी कि जो मदरसे ऑन लाइन पोर्टल पर अपलोड होंगे उनको योजना का लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए आज बृहस्पतिवार तक आवेदन कराएं।
विज्ञापन

शहर के मदरसा जामिया अरबिया अनवारूल कुरआन में हुई बैठक में मदरसा संचालक और प्रधानाचार्य शामिल हुए। बैठक में मोहम्मद तारिक ने कहा कि शासन की ओर से सभी मदरसे ऑन लाइन पोर्टल पर रजिस्टर्ड होंगे। जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होगा। जो भी रजिस्टर्ड होंगे उनको योजना का लाभ मिलेगा। 31 अगस्त तक छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का आवेदन करा दें, जिसमें पर योजना का लाभ बच्चों को मिल सके। मेरठ मंडल की वक्फ निरीक्षक रचना तोमर ने बताया कि मदरसा पोर्टल पर सभी विवरण अपलोड होगा। उन्हीं को योजना का लाभ मिलेगा। मौलाना आजाद फाउंडेशन की और से शौचालय बनाने की योजना संचालित है। मदरसों में निर्माण के लिए धनराशि शासन से मिलेगी। कोई भी बच्चा खुले में शौच नहीं जाना चाहिए। हरिकेश, सुल्तान, अनीसा, मास्टर सत्तार, गुलिस्ता, मोहम्मद यूसुफ चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें