फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गणेश महोत्सव के कार्यक्रमों में भजन और कीर्तन हुए। कलाकारों ने गणपति का गुणगान किया। मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी। धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु झूमे।
विज्ञापन

बड़ा बाजार में शिव सेवा संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने गणपति का गुणगान किया। मनमोहक झांकियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। कमल वर्मा, प्रदीप वर्मा, संजय, अरूण, सतीश, राहुल ठाकुर, विवेक गोयल मौजूद रहे। शिव भूमिया मंदिर समिति ने गणपति की पूजा की। भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया। पंड़ित नीरज शास्त्री के द्वारा पूजन किया । इसमें मुख्य यज्ञमान नवीन कुमार आर्य, रविंद्र शर्मा, भीम सिंह, प्रदीप कुमार रहे। खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं ने वितरित किया। विनोद भारद्वाज, नगेश शर्मा, दीपेंद्र चौहान, नरेंद्र चौहान, ललित, ब्रजमोहन, गौरव, अंकुर कश्यप, धनश्याम, सोमपाल, बिच्चू वर्मा, शिखर, शिवम मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव में भजन कीर्तनों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मुकेश गर्ग, अंकुर गोयल, अमित गोयल, अंकुश गोयल, सोनू, विशाल, सौरभ, विपिन, विशाल, अमित मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के कोर्ट रोड, धानुक बस्ती, सालीगराम मंदिर और यमुना रोड पर गणेश भगवान की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें