फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का सीटीआर वर्कशाप पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित सीटीआर वर्कशाप में विद्युत ट्रांसफार्मरों के टोटे से जूझ रही है। किसान नया विद्युत ट्रांसफार्मर लेने के लिए सीटीआर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहे हैं। इसे लेकर मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने सीटीआर वर्कशाप पर प्रदर्शन किया।
विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के बावली, वाजिदपुर, गुराना, हिलवाड़ी, मलकपुर, जौहड़ी, ढ़िकाना, कोताना, राजपुर खामपुर, बड़ौली, टयौढी, सरूरपुर, बिजरौल, बामनौली, बिनौली, बरनावा आदि गांवों के किसानों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि वर्तमान समय में सीटीआर वर्कशाप में विद्युत ट्रांसफार्मरों का भारी टोटा चल रहा है। सैकड़ों किसानों के 25, 63 और 100 केवीए के फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर यहां पर 20 दिनों से जमा है, लेकिन लगातार चक्कर काटने के बावजूद उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने सीटीआर पर ट्रांसफार्मर न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विद्युत निगम के कर्मचारी दलालों की मिलीभगत से सीटीआर के बाहर ही किसानों से पैसे लेकर उन्हें ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा रहे हैं, जो किसान पैसे नहीं दे रहे हैं, उन्हें चक्कर लगवा रहे हैं। सीटीआर एसडीओ ब्रिजेश गिरी ने कहा बारिश कम होने के कारण आए दिन काफी संख्या मेें ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं, जबकि सीटीआर पर दिन में मात्र 5 से 6 ट्रांसफार्मर ही रिपेयर हो रहे हैं। इस कारण समस्या बनी है। इनमेें सुभाष, इलम सिंह, जयवीर, प्रवेंद्र, हरेंद्र, रविंद्र, प्रमोद, अशोक, हरवीर, जितेंद्र, सोहनवीर, अमरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें