फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाएं स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी: खोखर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के हिना गार्डन में आशा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें सराहनीय कार्य करने वाली आशा और डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने स्वास्थ्य योजनाओं के विषय में बताया।
विज्ञापन

इस सम्मेलन की अध्यक्षता सीडीओ चांदनी सिंह ने की। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न योजनाएं चलाई हुई है। जिसका लोगों लाभ मिल रहा है। आशा और स्वास्थ्य विभाग मिलकर जच्चा-बच्चा टीकाकरण कराने में सबसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। सीडीओ ने कहा गर्भवती महिला और नवजात बच्चों को सभी टीकाकरण कराया जाए। अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अच्छे कार्य करने पर आशा और डॉक्टरों को भी सम्मानित किया । इसमें सुनीता, बबीता, रूपेंद्र, शिमला, कोमल, सीमा, पूनम, सोनिया, कविता, डॉ. अतुल बंसल, एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल, अजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें