सामाजिक बुराइयों को दूर करें
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वर नगर में रविवार को चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में आयोजित सभा में वक्ताओं ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया।
सभा की अध्यक्षता भोपाल सिंह राणा ने की। संचालन सुशील वत्स ने किया। इसमें वक्ताओं ने कहा अब समय आ गया है कि समाज मेें फैली कुरीतियों को दूर किया जाएं। तभी समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है। प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की जरूर है, क्योंकि युवाओं मेें नशाखोरी बढ़ रही है। शिक्षाविद ब्रजमोहन शास्त्री ने कहा बुराइयों को दूर करने के लिए मंच द्वारा गांव-गांव जाकर अलग जगाई जा रही है। इस मौके पर प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य को सम्मानित किया। इसमें हाफिज इकरामुद्दीन, अमरेश शास्त्री, वीर सिंह, बच्चू सिंह, सत्यवीर, सुबोध, यशपाल, मास्टर हुसैन, दिलशाद, देश पाल, जयपाल, बिल्लू, सुभाष आदि रहे।