स्वामी दयानंद का चरित्र अति उत्तम : आचार्य
बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज बड़ौत के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के सातवें दिन मधुबन कॉलोनी और कोताना रोड पर यज्ञ आयोजित किए गए। रविवार को मधुबन कॉलोनी में पूठ प्राचार्य रणवीर सिंह चौधरी के यहां और कोताना रोड पर पूर्व सभासद अशोक कुमार के यहां यज्ञ हुआ। इस मौके पर ब्रह्मा पद से बोलते आचार्य संजय ने कहा केवल विचारों को ग्रहण करने से ही बात नहीं बनेगी। बल्कि जैसे पशु चारा खाने के बाद जुगाली करता है। ऐसे ही सत्संग के माध्यम से सुने विचारों का जब तक चिंतन एवं मनन नहीं करेंगे, तब तक कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा विवेक पूर्वक आचरण नहीं करने वाले अंधो के पीछे चलने वाले अंधो की जमात के सामान भटकता रहता है। उन्होंने कहा ऋषि दयानंद का जीवन चरित्र अन्य महापुरुषों की तुलना में उत्तम और त्यागी रहा है। इस मौके पर यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समर भानु ने भी विचार रखे। इसमें ओमप्रकाश आर्य, ओमपाल शास्त्री, समर भानु ने भजनों की प्रस्तुति की। इसमें रणवीर चौधरी, ओमवीर सिंह, सुशील चौधरी, विजय पाल सिंह, प्रीतम सिंह, अशोक कुमार, सतपाल सिंह, इकबाल सिंह, सोमपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, अशोक आर्य, अरुण मलिक आदि रहे।