फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन के पवित्र त्योहार पर चंद्रग्रहण का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन के पवित्र त्योहार पर चंद्रग्रहण का साया
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर इस बार चंद्रग्रहण का साया रहेगा। कई साल बाद रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण पड़ रहा है। सूतक लगने से पहले ही बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधना शुभ रहेगा। क्योंकि, सूतक लगने के बाद कोई भी शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं चंद्रग्रहण के कारण मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

सात अगस्त को सावन पूर्णिमा है। इस दिन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस दिन सावन का आखिरी सोमवार भी पड़ रहा है और इसी दिन रात मेें चंद्रग्रहण पड़ेगा। एक साथ तीन संयोग पड़ रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सात अगस्त की रात 10 बजकर 52 मिनट से चंद्रग्रहण पड़ना शुरू होगा। जो रात में 12 बजकर 48 मिनट पर पूरा होगा। वहीं, सात अगस्त की दोपहर 1.52 बजे से सूतक लग जाएगा। सूतक लगने के दौरान कोई भी शुभ कार्य अच्छा नहीं माना जाता और न ही शाम व रात को मंदिरों मेें पूजा-अर्चना की जाती। इसलिए बहनों को सूतक लगने से पूर्व ही अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधनी होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित कुंदन ने बताया कि सात अगस्त को रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण पड़ रहा है। सूतक 1.52 बजे लगेगा। इसलिए बहनों को सूतक लगने से पहले ही अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधनी होगी। उन्होंने बताया कि काफी साल बाद सावन के आखिरी सोमवार को ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें