फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर दाग लगा रही गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेल की दुनिया में देश-विदेशों तक धाक जमाने वाले खिलाड़ियों का गांव मलकपुर बदहाल है। गांव में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों मेें आक्रोश है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के खिलाड़ी आए दिन कोई न कोई मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। क्षेत्रवासी व गांव के लोग भी उनका स्वागत करते हैं, लेकिन जब से गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की समस्या हुई है, तब से क्षेत्रवासियों ने तो गांव मेें आना कम कर दिया है। गांव में फैली गंदगी व जलभराव से खिलाड़ियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था हो जाए तो सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। फिलहाल हैदराबाद मेें चल रहे प्रो-कबड्डी सीजन-5 में गांव के दो खिलाड़ी नितिन तोमर व सचिन प्रतिभाग कर रहे हैं। गांव ही नहीं पूरे जनपद के लोगों को उन पर नाज है, लेकिन गांव में गंदगी के कारण शर्मिंदा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के कारण फैली संक्रामक बीमारियों से दर्जनों महिलाएं, बच्चे और बूढ़े बीमार है। स्कूली बच्चों को दो से तीन फीट तक भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार ग्रामीण तहसील, ब्लाक व डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान कृष्णपाल का कहना है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। चेतावनी देने वालों मेें संजीव, प्रमोद, मनोज, अशोक, दीपक, सुनील, प्रकाश, सत्यपाल, जयवीर, मामचंद, नरेश शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें