कैंटर और बुलेरो से 91 पशु बरामद, 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
बागपत। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आयशर कैंटर और बुलेरो गाड़ी में लादे गए 91 पशु बरामद किए हैं। इनमें 17 भैंस और 74 कटरे और कटिया हैं। पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत 15 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो आयशर कैंटर, सात बुलेरो पिकअप गाड़ी पकड़ी। इनमें से 17 भैंस व 74 कटरे और कटिया बरामद की है। आरोपी धर्मवीर पुत्र बाबूराम निवासी ढिलोथ थाना महेंद्र गढ़, जगदीश पुत्र माम चंद निवासी चरखी दादरी, ललित पुत्र सोन निवासी गोहाना सोनीपत, राजपाल पुत्र आमीराम, रामपाल पुत्र आमीराम निवासी फतेहाबाद, गोराराम पुत्र जगनाराम निवासी सिकंद्रपुर सिरसा, जाकिर पुत्र असगर, ख्याली पुत्र हंसराज निवासी तारानगर जिला चूरू, हवा सिंह पुत्र मामा राम, महावीर पुत्र मांगेराम बंजारा निवासी महराना थाना चरखी दादरी, नफीस पुत्र उमरदीन निवासी खुरगान कैराना, नूर हसन पुत्र शेरदीन निवासी मोहल्ला माता कॉलोनी कस्बा व थाना बागपत, कपिल पुत्र कपूर सिंह निवासी तितलाना थाना सदर भिवानी हरियाणा, रविंद्र पुुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम जाहिदपुर थाना खरखौदा, संदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी समसपुर चरखी दादरी हरियाणा को गिरफ्तार किया।
इनसेट
दिनभर चारे और पानी को तरसे पशु
बागपत। पुलिस ने रात के समय चेकिंग के दौरान पशु लदे वाहनों को पकड़ा। कोर्ट पर कोतवाली के सामने खड़ा कर दिया गया। शाम तक यहां वाहन खड़े रहे। इस बीच पशु वाहनों में ही लदे रहे। दिनभर पशु चारे और पानी के लिए तरसते रहे।