आबकारी टीम का दुकान में छापा, बैरंग लौटी
खेकड़ा (बागपत)। सोमवार को शाम करीब आठ बजे आबकारी विभाग बागपत की टीम इंस्पेक्टर सविता रानी के नेतृत्व में खेकड़ा नगर के बाजार में पहुंची। बाजार में टीम ने एक दुकान में छापा मारा। इस दौरान टीम ने दुकान की गहनता के साथ तलाशी ली। टीम को दुकान में कोई भी अवैध सामान नहीं मिला। आबकारी इंस्पेक्टर सविता रानी ने बताया कि उन्हें दुकान में भारी मात्रा में स्प्रिट का अवैध स्टॉक होने की सूचना मिली थी। इसको लेकर उन्होंने दुकान में छापा मारा और दुकान की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन वहां स्प्रिट का अवैध स्टाक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सूचना झूठी पाई गई। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।