फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

830 स्वास्थ्य कर्मियों ने कराया टीकाकरण, 136 नहीं पहुंचे

विज्ञापन
बागपत सीएचसी में वैक्सीन लगवाती जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर नौ सत्रों में हुआ टीकाकरण शुक्रवार को
विज्ञापन

- 966 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का निर्धारित किया गया था लक्ष्य
- 585 महिला व 245 पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/पिलाना/बिनौली। जिले में शुक्रवार को पांच केंद्रों पर 830 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कराया। इनमें 585 महिला और 245 पुरुष स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। 136 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण नहीं कराया। डीएम राजकमल यादव, एसडीएम अनुभव कुमार और सीएमओ डॉ आरके टंडन ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शुक्रवार को जिले में पांच केंद्रों पर 966 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह नजर आया। कुल नौ सत्र में 830 लाभार्थियों ने कोरोना टीकाकरण कराया। 136 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण नहीं कराया। इन सभी ने टीकाकरण न कराने के लिए विभिन्न कारण बताए। डीएम राजकमल यादव, एसडीएम अनुभव कुमार और सीएमओ डॉ आरके टंडन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी निगरानी में हुआ टीकाकरण
बागपत। शुक्रवार को हुए टीकाकरण में बागपत सीएचसी पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह, जिला संयुक्त अस्पताल में सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, पिलाना सीएचसी में डॉ संजीव साहू, बड़ौत में एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह और बिनौली सीएचसी पर डॉ एमएम भदौरिया नोडल अधिकारी के रूप में तैनात रहे।
बागपत में इस तरह हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य केंद्र सत्र लक्ष्य टीकाकरण
जिला अस्पताल एक 103 96
सीएचसी बागपत दो 204 167
सीएचसी बड़ौत दो 200 195
सीएचसी बिनौली दो 204 169
सीएचसी पिलाना दो 255 203
कुल 966 830
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें