फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो नेताजी की मूर्ति भी बदहाल, उंगलियां खंडित

विज्ञापन
चमरावल चौहारे पर हाथ के पास से क्षतिग्रस्त हुई नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। देश की आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति की अनदेखी हो रही है। चमरावल चौराहे पर लगाई गई मूर्ति की उंगलियां खंडित हो चुकी है। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ढिकौली गांव के स्वतंत्रता सेनानी भरत सिंह ने क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा देने के लिए चमरावल के चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगवाई थी। तब बागपत मेरठ जिले का हिस्सा था। स्वतंत्रता सेनानी के सराहनीय प्रयास के बावजूद मूर्ति की देखरेख के प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कोई इंतजाम नहीं किए। वर्तमान में मूर्ति के एक हाथ की बनाई गई उंगलियां क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी क्षेत्र में शनिवार को किसानों की तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को नेताजी की मूर्ति की याद नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें