बागपत। जिले में बुधवार को लक्ष्य के सापेक्ष 83.90 फीसदी लाभार्थी ही टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। पिलाना ब्लॉक में सबसे कम 40 फीसदी और खेकड़ा ब्लॉक में सबसे अधिक 250 फीसदी टीकाकरण हुआ।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को जिले में 17 सत्रों में 1230 लाभार्थियों के टीकाकरण का माइक्रो प्लान तैयार किया। लक्ष्य के सापेक्ष 1032 लाभार्थी ही टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। बागपत ब्लॉक में 280 में से 292, बड़ौत ब्लॉक में 200 में से 170, छपरौली में 500 में से 260, खेकड़ा में 100 में से 250 और पिलाना ब्लॉक में 150 में से 60 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। जिले में 83.90 फीसदी टीकाकरण हुआ। बुधवार को खेकड़ा में सर्वाधिक 250 फीसदी और पिलाना में सबसे कम 40 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लाभार्थियों से केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।