फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत व बिनौली क्षेत्र के 74 अभ्यर्थी हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस लाइन में चल रहे यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 में चयनित अभ्यर्थियों का बृहस्पतिवार को भी मेडिकल परीक्षण हुआ। बिनौली और बड़ौत थाना क्षेत्र के 77 अभ्यर्थियों का मेडिकल हुआ। तीन अभ्यर्थी अनफिट मिले और तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में बिनौली और बड़ौत थाना क्षेत्र के 80 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होना था। तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 77 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया। सीओ लाइन दिलीप सिंह ने बताया कि तीन अभ्यर्थी अनफिट मिले। दो अभ्यर्थियों को घुटनों में कमी पाई गई। एक अभ्यर्थी की आंख कमजोर रही। 74 अभ्यर्थियों ने मेडिकल परीक्षण पास किया। शुक्रवार को बड़ौत व छपरौली थाना क्षेत्र के अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। वहीं पुलिस लाइन में मेडिकल परीक्षण के लिए आए अभ्यर्थियों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। तेज धूप में अभ्यर्थी बैठे रहे और पानी के लिए भी तरसते रहे, लेकिन किसी भी पुलिस अधिकारी ने उनकी परेशानी को दूर नहीं किया। सीओ ने बताया कि कि अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन में छांव में बैठने की अनुमति दी गई है, लेकिन बाहर बैठे रहते हैं। पीने के पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें