बड़ौत (बागपत)। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण बागपत प्रकोष्ठ एसपी ग्राम्य विकास एवं ग्रामोद्योग लखनऊ ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जन जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को तम्बाकू और धूम्रपान के सेवन से होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के आयोजक एमपी सिंह, प्रबंधक दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य केके त्यागी व मीडिया प्रभारी संदीप दहिया ने किया। आयोजकों ने बताया कि तम्बाकू के सेवन से प्रतिदिन 2200 व वर्ष में नौ लाख लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत मुंह का कैंसर जर्दा, खैनी, गुटका, हुक्का तम्बाकू से होता है। उन्होंने बच्चों को तम्बाकू का सेवन न करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदीप, नवीन, विनीत, संतोष शर्मा, ब्रजेश तोमर शामिल रहे।