बागपत। चीनी मिलों के बाह्य क्रय केंद्रों के तौल लिपिकों ने गन्ना समिति के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मिल गेट पर घटतौली होती है, जिस कारण उनके खाते का गन्ना घट रहा है। कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।
बृहस्पतिवार को गन्ना समिति के दफ्तर पर प्रदर्शन के दौरान बाह्य तौल लिपिकों ने मिल गेट पर ही घटतौली होने का आरोप लगाया है। घटतौली के कारण उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। जिस कारण क्रय केंद्रों का गन्ना घट रहा है। जिस कारण परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्य गन्ना अधिकारी और चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे वाह्य तौल लिपिक तनावमुक्त हो सके। इसमें संदीप राणा, अनिल कुमार, राजेश कुमार, सौरव, ललित, राजेंद्र, सुभाष चंद, पवन कुमार, राजकुमार, महीपाल सिंह, राजमंगल, नवीन कुमार, संजीव कुमार, लोकेश कुमार मौजूद रहे।
तौल बंद होने से किसान परेशान
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में तौल न चलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले खेतों से टै्रक्टर-ट्रॉली और बुग्गी में गन्ना लादा गया, उसके बाद केंद्र पर पहुंचे तो मायूसी हाथ लगी। किसानों ने बताया कि कभी-कभी तौल हो रही है। जिस कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। घर के कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। सुचारू रूप से तौल नहीं होती है तो किसान आंदोलन को बाध्य होगा। इसमें रामपाल, नरेश, हरबीर, ओमवीर, बबलू, चरण सिंह, रविंद्र, सोनू मौजूद रहे।